ऑनलाइन जमा करें जीवित प्रमाण पत्र
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- इटावा ,संवाददाता। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से कहा गया है कि भी अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा कर दें ।यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति ने कहा है कि यदि किसी पेंशनर की पेंशन खाते में नहीं पहुंच रही है तो ऐसा जीवित प्रमाण पत्र के अभाव में हो सकता है। इसलिए पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर दें ।इसके साथ ही बैंक पासबुक, पीपीओ संख्या, आधार संख्या और कोषागार इटावा का कोड 1900 लिखना होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है । इसके लिए कोषागार आने की जरूरत भी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.