नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। ऑनलाइन चालान भरने के बहाने बुजुर्ग से 2.5 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 64 वर्षीय प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी रेणुका मलिक के मोबाइल पर वाहन का 500 रुपये का चालान कटने का मैसेज आया। चालान का भुगतान करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़ित ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज कर दी। कुछ समय बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 2.5 लाख रुपये कट गए। प्रवीण कुमार ने तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी को चालान का संदेश आया और लिंक पर क्लिक करने के बाद ही बड़ी रकम कट गई। प्रवीण कुमार ने ऑनलाइन शिकायत के साथ थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.