नई दिल्ली, मई 10 -- राजधानी दिल्ली में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं और अपराधों में ऑनलाइन खरीदे गए हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस अब उन सभी लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म से खतरनाक चाकू मंगवाए हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने मीशो, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में चाकू खरीदने वाले सभी ग्राहकों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में हाल के दिनों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसी गंभीर वारदातों में ऐसे चाकुओं का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पाया गया है। यह भी पढ़ें- 1014 जगह रेड,481 अपराधी गिरफ्तार; दिल्ली पुलिस की 1000 टीमों का सबसे बड़ा प्रहारघर-घर ज...