ऑनलाइन घड़ी खरीदने के नाम पर 25 हजार ऐंठे
फरीदाबाद, मई 9 -- बल्लभगढ़,अशाोक जैन। इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी करना एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया, जब फर्जी ग्राहक सेवा के झांसे में आकर उसके खाते से करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक वेबसाइट से 333 रुपये में एक घड़ी खरीदी थी। 27 अप्रैल 2026 को जब उसे पार्सल प्राप्त हुआ तो उसमें पुरानी और खराब घड़ी निकली।
धोखाधड़ी के तरीके इसके बाद उसने इंटरनेट पर ग्राहक सेवा का नंबर खोजा, जहां उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर बात करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ग्राहक सेवा कर्मी बताते हुए एक व्हाट्सऐप नंबर से "ग्राहक सहायता" नाम की एक एप्लीकेशन भेजी और उसे मोबाइल में स्थापित करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.