बरेली, मार्च 4 -- नवाबगंज। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक और उसके भाइयों को रास्ते में घेरकर मारपीट की। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। थाना नवाबगंज टांडा मजरा परोथी गांव के अजय सिंह अनुसूचित जाति के हैं। उनका आरोप है कि एक माह पूर्व सहोदर नगला गांव के राज, अभिषेक आदि से ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर वह उनसे रंजिश मानने लगे। सोमवार को वह अपने भाई जितेंद्र और योगेश के साथ बाइक से कपड़े खरीदने के लिए कस्बे में आ रहा था। सहोदर नगला गांव के पास राज, अभिषेक और अंकित ने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट अजय सिंह की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...