समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर। ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को स्कैम की राशि रिकवर कर शुक्रवार को वापस लौटायी गयी। मिली जानकारी के अनुसार पूसा थाना क्षेत्र के धोबगामा निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार से ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर 7 लाख 30 हजार की ठगी कर ली गई थी। इस मामले में पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अकाउंट से 1 लाख 78 हजार रुपये रिकवर कर लिया और पीड़ित को वापस दिलाया। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.