रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऑनलाइन गेम डाउनलोड करने के दौरान एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और साइबर सेल में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी जितेश अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर मोटर बाइक गेम डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर का उपयोग किया था। इसी दौरान गलती से 'तीन पत्ती (गोल्डन कार्ड पैक)' नाम की एक अन्य एप्लीकेशन डाउनलोड हो गई। आरोप है कि इसी एप के जरिए उनके बैंक खाते से कुल 1.18 लाख रुपये की धनराशि कट गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.17 लाख रुपये पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने क...