गोंडा, मार्च 14 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग की लत किशोरों को अपराध की दुनिया की ओर धकेल रही है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित करने के बाद भी आसानी से उपलब्ध कई गेमिंग ऐप किशोरों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऑनलाइन गेम के लती बने युवक हारने पर पैसे जुटाने के लिए घर के जेवर तक चुरा रहे हैं। क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। स्थानीय विद्यालय के प्रबंधन ने कक्षा 8 में पढ़ने वाले कुछ किशोरों को लगातार क्लास बंक करते हुए देखा तो उन्होंने अभिभावकों से बात की। अभिभावकों ने बच्चों को लगातार स्कूल भेजने की बात बताई। संदेह होने पर प्रबंधतंत्र से जुड़े लोगों ने किशोरों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि यह सब समूह में एक बाग में बैठकर ऑनलाइन गेम में पैसा लगाते थे। इसके बाद जीतने हारने का सिलसिला शुरू हो जाता। एक बच्चे ने घर से जेवर चुर...