नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन गेम खेलकर मुनाफा कमाने के चक्कर में एक युवक ने 20 लाख रुपए गंवा दिए। युवक बीते 27 महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। ठगी की जानकारी होने पर उसने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूरजपुर निवासी वकील खान ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी कि उसने जनवरी 2024 में डेमन ऐप ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर खेलना शुरू किया था। शुरुआत में उसे छोटे-छोटे गेम खेलने पर कुछ रुपये जीतने का मौका मिला। इससे उसका भरोसा बढ़ा और वह लगातार ऐप पर रुपये लगाने लगा। इस ऐप पर करीब 100 से ज्यादा गेम थे। वह इनमें से पांच से सात गेम खेलता था और हर बार रुपये लगाता था। जीतने पर उसके बैंक खाते में कुछ रकम वापस मिल जाती। इसी वजह से उसे लगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.