आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के दो आरोपियों को गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, दो पेन कार्ड, दो आधार कार्ड और 20 हजार 500 रुपये बरामद किया।

फ्रॉड का विवरण मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र यादव के साथ आनलाइन गेमिंग के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये का फ्राड हुआ था। इस संबंध में पीड़ित मनोज यादव ने साइबर क्राइम थाना पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर क्राइम थाना की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो विवेचना में आरोपी अविनाश विजय पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 439 खुनी गली शीतल टोला शिवगंज आरा भोजपुर बिहार का नाम प्रकाश में आया। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार...