बुलंदशहर, फरवरी 17 -- ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 7.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में खुर्जा के चन्द्रलोक कॉलोनी निवासी पीड़ित अंकुश सोलंकी ने तहरीर देकर कि 21 नवंबर 2025 को उसने एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग शुरू की थी। शुरुआत में घर बैठे कमाई का भरोसा दिलाकर उससे निवेश कराया गया। पीड़ित ने मोबाइल फोन और यूपीआई के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा किए। जब उसने अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया तो बार-बार तकनीकी कारण बताकर टाल दिया गया। इसके बाद ठगों ने संपर्क बंद कर दिया। जांच करने पर पता चला कि यह पूरा मामला साइबर ठगी का है। पीड़ित के अनुसार उसके विभिन्न बैंक खातों से कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.