नवादा, सितम्बर 30 -- नवादा की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की ठगी मामले में एक आरोपित को कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव से गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से 27 सितम्बर को आरोपित को उसके घर से दबोच लिया। घटना के वक्त वह घर से साइबर ठगी का काम कर रहा था। इसी बीच साइबर पुलिस ने घर की चारों ओर से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसके पास से ठगी में प्रयुक्त 02 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 04 एटीएम कार्ड, 01 आधार व 01 पैन कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव के स्व. नारायण पासवान के 28 वर्षीय पुत्र सन्टी कुमार के रूप में की गयी है। छापेमारी टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर ने किया। यह...