फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी युवक ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित अंकित कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2025 में बांदा जिले के दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे ऑनलाइन गेम के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया। उनके बताए लिंक पर जुड़कर उसने अपने परिचितों को भी इसमें शामिल कराया। तीन अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच उसने और उसके साथियो हर्षित गुप्ता, रोहित शुक्ला, सत्यम गुप्ता, विवेक शुक्ला, कृष्णा तिवारी, सुधीर शुक्ला और आनंद शुक्ला ने विभिन्न खातों में करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि करीब 13 लाख रुपये नकद भी आरोपियों को दिए गए। शुरुआत में लिंक पर घाटा दिखता रहा, बाद में करीब आठ लाख रुपये का लाभ दिखाया गया। जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.