ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी करने वाले चार भाइयों को पुलिस ने दबोचा
इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से ठगी कर अर्जित धन को ऑनलाइन 82 लॉटरी ऐप के माध्यम से सर्कुलेट करने वाले चार शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,60,000 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि विभिन्न बैंक खातों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में निवेश कुल 60,58,042 रुपये की रकम को होल्ड कराया गया है। इस तरह कुल 91,18,042 रुपये की बरामदगी और कार्रवाई की गई है। शनिवार रात बसरेहर और वैदपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने लोहिया नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार अयारा गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ मनीष, हरिओम, अखिलेश कुमार और अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतीश कुमार पहले हरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.