ऑनलाइन गतिविधियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
भागलपुर, मई 24 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालयों से जुड़े ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूरा कराने एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को सुल्तानगंज प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कृष्णानंद सूर्यमल इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें यू-डाइस पोर्टल, ई-शिक्षा कोष एवं एफआरएस से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार ने की। उन्होंने विद्यालय प्रधानों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत बच्चों के नामांकन, पोर्टल पर डेटा अपलोड एवं अन्य ऑनलाइन गतिविधियों को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.