मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि खतियान में दर्ज जाति में कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। खतियान में जिसकी जाति भूमिहार ब्राह्मण लिखी है, उनके ऑनलाइन खतियान में भी यही दर्ज होगा। उन्होंने इसके लिए सॉफ्टवेयर में सुधार करने का निर्देश दिया। बीआरएबीयू के ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में विजय सिन्हा ने यह बात ब्रह्मर्पि परिषद के सुखदेव ओझा की शिकायत पर जवाब देते हुए कही। ओझा ने जन संवाद में शिकायत की कि उनके और उनके गांव के लोगों के खतियान में जाति में भूमिहार ब्राह्मण दर्ज है। राजस्व विभाग ने खतियान ऑनलाइन किया जो उसमें सिर्फ भूमिहार दर्ज हुआ है। इस तरह के परिवर्तन से आने वाली पीढ़ी को परेशानी होगी। उन्होंने कुछ खतियान और उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.