ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी
भदोही, मई 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 11 और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम मुफ्त उपलब्ध करा रहा है। यह कोर्स छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई-कंटेंट प्रदान करेंगे। छात्र स्वयं पोर्टल या इसके मोबाइल एप के माध्यम से सीधे और मुफ्त में अपना नामांकन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 140 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक एक लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की ओर से स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.