मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी। बिहार में सीसीटीएनएस केस 1.0 परियोजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनआईसी बिहार द्वारा 23 जून को एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मधुबनी में इस कार्यशाला को सफल क्रियान्वयन में डीआईओ एनआईसी रंजन कुमार यादव, एडीआईओ विकास कुमार, डीआरएम मो. आरजू, नेटवर्क इंजीनियर कुंदन कुमार सहित कई लोग लगे थे। यह कार्यशाला उन पुलिस थानों के लिए आयोजित की गई, जहां वर्तमान में डीजी गर्वमेंट नन केस सीसीटीएनएस एप्लिकेशन संचालित है। कार्यशाला का उद्देश्य सीसीटीएनएस 1.0 के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा गृह विभाग, बिहार सरकार की अपेक्षाओं को पूर्ण करना था। कार्यशाला का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक अजिताभ कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एसआ...