रांची, अप्रैल 26 -- रांची। शब्दकार साहित्यिक समूह द्वारा रविवार को ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष संगीता कुजारा टॉक की अध्यक्षता और विम्मी प्रसाद की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी में राकेश रमण, माधवी उपाध्याय और राजीव थेपड़ा सहित कई कवियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से समां बांधा। इस अवसर पर पुष्पा पांडेय, खुशबू बरनवाल और डॉ. आकांक्षा चौधरी समेत अन्य साहित्यकारों ने झारखंडी संस्कृति और प्रेम पर आधारित कविताओं का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...