ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर निकाल कॉल किया, खाते से उड़ा लिए 95 हजार
भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गूगल पर सर्च कर ऑनलाइन कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करने से लोग फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसका एक और उदाहरण सामने आया है। तातारपुर थाना क्षेत्र के नया बाजार की रहने वाली बंदना कुमारी भी इसी प्रकार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। उनके खाते से 95 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना को लेकर महिला ने तातारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने गूगल पे एप से मोबाइल रिचार्ज किया तो नहीं हुआ, लेकिन खाते से रुपये कट गए। इसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर कस्टमर केयर का नंबर निकाला और उसपर कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। कुछ ही देर बाद किसी अन्य नंबर से कॉल आया। दूसरी ओर से पूछने लगा कि आपको क्या समस्या है। बंदना ने उसको परेशानी बताई तो उसने कहा कि जैसा कह रहे हैं मोबाइल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.