ऑनलाइन कम्पनी में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 29 -- नवादा की साइबर पुलिस ने एक नामी ऑनलाइन कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की एसआईटी ने मामले में तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से रोह थाने के कुंज गांव में छापेमारी कर दो साइबर ठगों को छापेमारी कर दबोच लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जाती है। इनमें से एक गयाजी व दूसरा नवादा का रहने वाला है। साइबर पुलिस को रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव में कुछ साइबर ठगों द्वारा बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी करने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। जबकि घर की महिलाओं को आगे कर दो अन्य आरोपित भाग निकले। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.