चंदौली, जून 12 -- पीडीडीयू नगर। ऑनलाइन घरों, कार्यालयों तक खाना पहुंचाने वाली एक कंपनी के कर्मियों ने भुगतान कम होने पर शुक्रवार को शाहकुटी स्थित संस्था के गोदाम के सामने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम लोगों को सुबह 6:00 से रात 10:30 बजे तक कार्य लिया जाता है। इसके बदले बहुत कम भुगतान किया जाता है। जबकि उसी में बाइक मेंटेनेंस और पेट्रोल का खर्च भी आता है। कई दिनों तक हम लोग आवाज उठाते रहे लेकिन एक नहीं सुनी जा रही है। परेशान होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कम पैसे में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...