प्रयागराज, जून 2 -- ऑनलाइन दवा बिक्री और फार्मा कंपनियों की नीतियों को लेकर दवा कारोबारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने ऑनलाइन दवा कंपनियों, बड़ी फार्मा कंपनियों और कुछ व्यापारिक संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू मित्तल ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को 30 से 50 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं, जबकि होलसेलर का मार्जिन अधिकतम पांच से 10 प्रतिशत और रिटेलर का मार्जिन 16 से 20 प्रतिशत तक ही होता है। ऐसे में इतना भारी डिस्काउंट सामान्य व्यापारिक व्यवस्था में संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी फार्मा कंपनियां और ऑनलाइन दवा कारोबारी आपसी साठगांठ से बाजार व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। लालू मित्तल ने दावा किया कि केंद्र सरकार भी अब इस पूरे मामले को समझ चुकी है और आने वाले समय में इस स...