वरीय संवाददाता, मई 18 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सुरक्षाकर्मी से साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को शनिवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने आरोपित मनेर के मोहरी बगीचा निवासी अरविंद भारती और उसके बेटे शनि कुमार को जक्कनपुर थाने के करबिगहिया इलाके से दबोच लिया। आरोपितों ने गूगल पर कस्टमर केयर का फर्जी नंबर डालकर एक लाख रुपये ठग लिये थे। दोनों ने अन्य राज्यों के लोगों से भी लाखों की ठगी कर रखी है। आरोपितों को रविवार को दिल्ली के कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने फरवरी में ऑनलाइन सामान मंगाया था। उस वक्त नितिन नवीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। सामान खराब निकला था। लिहाजा सुरक्षाकर्मी ने सामान वापस करने के लिए गूगल पर...