ऑनलाइन ऑफर दिखाकर कर रहे थे खेल, सरकार ने Zepto, IndiGo, Physics Wallah समेत 9 बड़ी कंपनियों पर ठोका जुर्माना
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, फ्लाइट टिकट बुक करते हैं या ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले ऐड और भ्रामक दावों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए Zepto, IndiGo, SpiceJet, PhysicsWallah समेत 9 बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की है। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों ने कुछ मामलों में ऐसे दावे किए या जानकारी दिखाई, जिससे ग्राहक गुमराह हो सकते थे। यह कार्रवाई केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की ओर से की गई है। सरकार का मकसद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ट्रांसपेरेंसी बढ़ाना और ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा करना है। डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार लगातार ऐसी कंपनियों पर नजर रख रही है, जो नियमों का पालन नहीं करतीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.