लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- लखीमपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय से सात अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कराया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में परिषद के सचिव की ओर से 31 मार...