बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश जारी करते हुए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज कराने को अनिवार्य किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कई विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरती जा रही है, जो असंतोषजनक है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रथम कालांश में ही उपस्थिति पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों-शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...