ऑनलाइन उपस्थिति और टेट अनिवार्यता का विरोध
फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ आगरा मंडल की बैठक राजा का ताल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना के साथ में शिक्षक समस्याओं पर मंथन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नृत्य गोपाल दुबे ने की। बैठक में पिछली बैठक में हुई कार्रवाई की पुष्टि की गई। आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष के सेवानिवृत्त होने पर आडीटर मैनपुरी के अजय सिंह वैस को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मई में मैनपुरी में बैठक की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें निर्वाचन के लिए संबंधित प्रतिनिधियों की सूची ली जाएगी।वहीं बैठक में अधिवेशन की एक तारीख भी तय होगी। इसके साथ ही शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध के साथ पुरानी पेंशन की मांग को उठाया। शिक्षकों की ऑनलाइन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.