मधुबनी, अप्रैल 16 -- संजय कुमार झा रहिका,निज संवाददाता। विश्‍व कला दिवस के अवसर पर मिथिला चित्रकला संस्थान के द्वारा पद्मश्री से सम्‍मानित कलाकारों के सम्मान में समारोह आयोजन किया गया। जिसमें इन कालाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आनंद शर्मा एवं निदेशक चन्द्र शेखर प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कार्यक्रम में शामिल पद्मश्री बौआ देवी,पद्मश्री दुलारी देवी,पद्मश्री शिवन पासवान,पद्मश्री जगदंबा देवी, पद्मश्री सीता देवी, पद्मश्री गंगा देवी, पद्मश्री महासुंदरी देवी,पद्मश्री गोदावरी दत्त, पद्मश्री शान्‍ती देवी के परिवार से उपस्थित परिजनों को पाग-दोपटा एवं स्‍मृति चिह्न भेंट कर सम्‍मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि मैं सभी पद्मश्री सम्‍मानित कलाकारों एवं उपस्थित उनके परिजनों को विश्‍व कल...