मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीजों का ऑनलाइन इलाज नहीं करने पर जिले के 56 डॉक्टरों को शोकॉज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई थी। जिनसे शोकॉज किया गया है, उनमें पीएचसी और एपीएचसी के डॉक्टर शामिल हैं। सीएस ने इन डॉक्टरों के प्रभारियों को पत्र जारी कर जवाब मांगा है।सीएस ने पत्र में कहा है कि बार-बार निर्देश के बावजूद डॉक्टर मरीजों के ऑनलाइन इलाज में कोताही बरत रहे हैं, यह विभाग के आदेश की अवहेलना है। विभागीय स्तर पर लगातार ऑनलाइन इलाज की समीक्षा की जा रही है। ऑनलाइन इलाज नहीं करने के अलावा यह डॉक्टर ओपीडी में भी देर से पहुंच रहे हैं। इस कारण सुबह 9 बजे की बजाय 11 और 12 बजे ओपीडी में इलाज शुरू हो रहा है। सीएस ने समय पर ओपीडी में आने का निर्देश दिया है।पिछले माह भी 58 से पूछा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.