बागेश्वर, जून 5 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में छात्रवृत्ति पोर्टल विद्यार्थियों के लिए सक्रिय कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग श्रेणी के योग्य छात्र-छात्राएं आगामी 30 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जो आर्थिक सहायता की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन करें ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मि...