ऑनलाइन आवेदन के लिए दो मदरसों में खुला हज ई सुविधा केंद्र
गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हज यात्रा 2027 के लिए जिले में दो हज ई सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। यहां इच्छुक हज यात्री आसानी से नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर जरूरी कागजात अपलोड कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहला हज ई सुविधा केंद्र मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर व दूसरा मदरसा जामिया रजविया अहले सुन्नत गोला बाजार में बनाया गया है। कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज आवेदन के लिए अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी जरूरी है। यह भी पढ़ें- औरैया में हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक निःशुल्क भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म यह भी पढ़ें- Balrampur News: हज-2027 के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.