ऑनलाइन आया पत्रकार, खुद को ही काटने लगा; अब पुराने वीडियो से हुआ वजह का खुलासा
मियामी, अगस्त 5 -- मशहूर सेलिब्रिटी ब्लॉगर पेरेज हिल्टन हाल ही में अपने एक टिकटॉक लाइव स्ट्रीम को लेकर सुर्खियों में हैं। इस खौफनाक वीडियो में वह कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाते नजर आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर दोबारा पोस्ट किए गए एक विचलित करने वाले वीडियो क्लिप में, हिल्टन को लाइवस्ट्रीम के दौरान खून से लथपथ और पागलों जैसी हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। वह किसी चीज से बार-बार खुद को काट रहे हैं। हालांकि समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया। घटना के बाद हिल्टन का एक महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मियामी शिफ्ट होने के बाद अपने मानसिक तनाव और संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी। बता दें कि गॉसिप ब्लॉगर से मीडिया पर्सनैलिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.