नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑनलाइन अश्लील और यौन सामग्री परोसे जाने के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मेटा मामले के बाद केंद्र सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सरकार अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ओटीटी पर बारीकी से नजर रख रही है। इनमें 10 से अधिक प्लेटफॉर्म पर नोटिस की तलवार भी लटक सकती है, क्योंकि काफी सारे प्लेटफॉर्म आईटी एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बीते दिनों मेटा को इंस्टाग्राम पर अश्लील विज्ञापन और कंटेंट (सीएसएएस) को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मेटा पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मेटा ने बीते छह महीने में 1.60 लाख संदिग्ध अकाउंट को हटाया या बंद किया है। मेटा द्वारा जिन अकाउंट पर कार्रवाई की गई है वह सभी अश्लील, ...