प्रयागराज, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (यूपीपीसीएल) की ऊर्जा जनशक्ति मोबाइल एप, जिसका उपयोग बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी उपस्थिति (अटेंडेंस) दर्ज करने के लिए करते हैं, अपडेट के लिए अचानक काम करना बंद कर दी। शनिवार को जब प्रयागराज में बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी एप के माध्यम से हाजिरी लगाने लगे तो सिस्टम ने पहले अपडेट की मांग की और बाद में अटेंडेंस व पासवर्ड दोनों स्वीकार करना बंद कर दिया। इस तकनीकी समस्या के चलते कई कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ कर्मचारी समय पर एप अपडेट नहीं कर सके, जबकि कई लोग अपडेट के बाद भी लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। बाद में विभागीय स्तर पर जानकारी मिली कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सभी कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड नंबर दोबारा दर्ज कर एप को री-अपडेट करना होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.