बक्सर, मई 28 -- बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज परिवार के लोग बेटी को बंधक बना कर रहे थे प्रताड़ित सामाजिक रुप से शादी कराने के बहाने बुलाकर दामाद की मारपीट कर सर फोडा सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने की हाथापाई, बाद में दोनों को कराया मुक्त इंफो 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 3 अलग-अलग पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा फोट़ो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।

ऑनर किलिंग से नया भोजपुर पुलिस ने गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका की जान बचाई। प्रेम विवाह नाराज परिजन बेटी को पिछले दस दिनों से घर में बंद कर प्रताडित कर रहे थे। प्रेमी युवक के पहुंचने पर परिजनों ने उसे भी पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर जब नया भोजपुर पुलिस लडकी के घर पर पहुंची।तो परिजन पुलिस से उलझ पडे। पुलिस और परिजनों के बीच हाथापाई हुई। बाद में जब भारी संख्या पुलिस मौके पर पहुंची,...