ऑनर किलिंग में पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या,शव खेत में दबाया
अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में दो दिन पहले ऑनर किलिंग में पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खेत में गड्ढा कर दबा दिया। युवती के गांव के ही सहजाति के युवक से प्रेम संबंध थे। वह शादी की जिद पर अड़ी थी। मंगलवार को पुलिस को भनक लगी तो पिता की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जरारा निवासी पूरन सिंह किसान हैं। उनकी बेटी शिवानी (21) के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। युवती के प्रेम संबंधों की भनक परिजनों को लगी तो प्रेमी युगल पर बंदिशें लगा दीं। युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। यह बात परिजनों को नागवार गुजरी। परिजनों ने उसे समझाया,लेकिन उसका प्रेमी से मिलना-ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.