सीतापुर, अगस्त 1 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के रामपुर मथुरा इलाके में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने शनिवार को अपनी बहन की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई मौके से भाग निकला। परिवार वालों ने आरेापी भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इस मामले में रामपुर मथुरा पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामुपर मुथरा इलाके में कुछ दिन पहले एक 16 वर्षीय वर्षीय अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद पुलिस उसे खोजकर वापस ले आई थी। जिससे को लेकर उसका भाई नाराज रह रहा था। प्रेम प्रंसग के चलते वह अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार सुबह भी आरोपी युवक का अपनी बहन से झगड़ा हो गया। इस बीच आरोपी ने अपनी बहन पर बाकें से...