खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया। नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड सेरेमनी में जिले के मानसी बाजार के समाजसेवी चिकलीत कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह गरिमामयी आयोजन विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग के तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और प्रभावशाली कार्यों के लिए दिया जा रहा है। विशेष रूप से कृषि क्षेत्र, ग्रामीण विकास और किसानों के हित में उनके प्रयासों ने उन्हें इस सम्मान के लिए विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों से न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि व्यापक स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- संगीत सेवा के 25 वर्ष पूरे होने प...