रांची, फरवरी 11 -- रांची। ऑड्रे हाउस में पहली बार दो दिवसीय सीएमएस वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएस की महानिदेशक डॉ. वसंती राव ने बुधवार को बताया कि महोत्सव में प्रकृति और जल-जमीन के संरक्षण पर आधारित 15 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए बिटिया मुर्मू और गुलाब चंद्र प्रजापति को-झारखंड ग्रीन एंबेसडर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान झारखंड पर आधारित फिल्म-ह्यूमन्स इन द लूप की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनजातीय पेंटिंग और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.