नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- ऑडी साल 2026 में भारतीय मार्केट में 3rd Gen Q3 के लॉन्च की तैयारी जोरों से कर रही है। बता दें कि मिड-2025 में नई ऑडी Q3 यूरोप और दूसरे मार्केट्स में लॉन्च हो चुकी है। इनमें पूरी तरह नया डिजाइन लैंग्वेज और मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं। अब भारत में इसके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है। अब इसके अगले कदम की झलक मुंबई में देखने को मिली है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, टीम-BHP के nightwing_66 ने दो अलग-अलग ऑडी Q3 वेरिएंट्स को फ्लैट बेड ट्रकों पर बिना किसी कैमुफ्लाज के स्पॉट किया।कुछ ऐसी दिखेगी कार स्पॉट किए गए ऑडी Q3 वैरिएंट्स में एक बेस मॉडल और एक हाईर ट्रिम नजर आया। बेस ऑडी Q3 में सिंगल-टोन अलॉय व्हील्स और Continental टायर्स लगे थे, जबकि हाईर ऑडी Q3 में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और Nexen टायर्स थे। य...