ऑडी कार से कुचलकर हत्या मामले में मृतक के पिता बयान से पलटे, कहा- हादसा था, कत्ल नहीं
वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र में ऑडी कार से हलवाई की कुचलकर हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शनिवार को मृतक के पिता गुड्डू सिंह व घायल कन्हैया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मनोज की मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा था। ऑडी कार से उसे दोबारा कुचलने की बात सरासर गलत थी। उस समय लोगों के कहने पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। लेकिन, बाद में पूरी बात उनको पता चली। अब मृतक के पिता अपने बयान से पलट गए हैं। गभाना के नगरिया महरावल निवासी मनोज सिंह की 20 अक्टूबर की रात सारसौल जाते समय मौत हो गई थी। वे बाइक से अपने नौकर कन्हैया के साथ जा रहे थे। उस समय पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि ऑडी कार सवारों से पहले मनोज का विवाद हुआ था। बाद में उसी कार ने टक्कर मारी और मनोज को कुचलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.