प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के क्रम में विकास भवन के बगल निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय कंवेंशन हाल (अनावासीय भवन) का निर्माण पूरा कराने के लिए तीसरी किस्त का आवंटन हो गया है। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि उक्त धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि कन्वेन्शन हाल के निर्माण के लिए 532.10 लाख रुपये की पहले ही प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.