पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पीलीभीत। बीसलपुर में कृषि भूमि के सामने पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर कर रास्ता बंद करा देने की शिकायत किए जाने के बाद मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेकर लेखपाल गौरव कुमार को निलंबित कर जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए शिकायती पत्र में बीसलपुर के गागूपुर निवासी दिवंगत जगन्नाथ प्रसाद की विधवा पत्नी विमला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके गांव में स्थित कृषि भूमि के सामने ग्राम समाज की खाली पड़ी हुई थी। जमीन से उसका खेत पर आने-जाने का रास्ता था। यह भी पढ़ें- केड़वर गांव में त्रिस्तरीय समिति करेगी विकास का कार्य इस ग्राम समाज की जमीन पर लेखपाल ने एक ग्रामीण को कब्जा करा दिया। आरोप है कि उस पर ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी आवास भी बनवा दिया गया। महिल...