ऑडियो वायरल करने की धमकी देने वाला नामजद
सुल्तानपुर, जून 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानीपुर निवासी रणबहादुर सिंह ने गांव के ही उत्तम सिंह पर व्हाट्सएप ग्रुपों में आपत्तिजनक ऑडियो वायरल कर उनकी छवि खराब करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी आरोपी लगातार ऑडियो प्रसारित किया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.