नई दिल्ली, मार्च 12 -- अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी जो उनकी 'पुरानी निजी बातचीत' को अब फैलाकर उनके विवाह के तुरंत बाद विवाद पैदा कर रहे हैं। मंदाना ने 'एक्स' पर लिखा कि मेरे प्यारे लोगों के लिए, जो इस अद्भुत यात्रा में मेरे साथ रहे हैं, और उन सभी के लिए जो इस मामले से जुड़े हैं। आठ साल हो गए हैं जब मीडिया के कुछ वर्गों और डिजिटल तौर पर सक्रिय व्यक्तियों द्वारा मेरे खिलाफ गलत जानकारी फैलाने, उत्पीड़न करने और लक्षित हमलों का अभियान शुरू किया गया था। अभिनेत्री ने 'मीडिया प्लेटफार्म', 'इन्फ्लुएंसर्स' और अन्य लोगों से आग्रह किया कि वे इन्हें 'तुरंत हटा दें'। मंदाना ने 24 घंटे में सामग्री नहीं हटाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंदाना की पहले कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी स...