नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम करने के 'कॉन्ट्रैक्ट' के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। साथ ही भाजपा ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर आरोप लगाया कि उन्होंने एआई से एक ऑडियो क्लिप तैयार की है। इसमें मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए जाने का जिक्र है। भाजपा का दावा है कि इस कथित साजिश का मकसद भाजपा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और जरांगे के बीच दरार पैदा करना था, ताकि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को राजनीतिक फायदा मिल सके। यह भी पढ़ें- SIT से हो जांच: 500 CR वाले ऑडियो क्लिप मामले में जरांगे की नई मांग, CM फडणवीस को भी लपेटाभाजपा ने लगाए साजिश के आरोप भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान ने मांग की है कि अगर जरूरी हो, तो राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।...