अलीगढ़, मार्च 17 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी एक व्यक्ति की ऑडियो क्लिप को एडिट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसे अपनी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की साजिश बताते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव चांदपुर निवासी पीयूष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 फरवरी को गांव सूरजपुर जरारा निवासी बोबी पुत्र जयंती ने उसे मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में उसने पहले ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि 28 फरवरी को जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर अंदर गया हुआ था, उसी दौरान किसी ने उसकी बाइक पर एक कागज रख दिया। उस कागज में मुकदमा वापस लेने और 20 हजार रुपये देने की ध...