अलीगढ़, फरवरी 11 -- (खबर का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलखान सिंह जिला अस्पताल में बाधित चल रही ऑडियोमेट्री जांच सेवा को बहाल कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने ऑडियोलॉजिस्ट की शीघ्र नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है, ताकि श्रवण बाधित मरीजों को जल्द राहत मिल सके। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 'जिला अस्पताल में ऑडियोमेट्री जांच ठप' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर यह मुद्दा उठाया था। आयुक्त ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने, श्रवण संबंधी बीमारियों के परीक्षण और उपचार के लिए ऑडियोमेट्री जांच अनिवार्य है। सेवा बाधित होने से मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.