ऑडिट वाले करदाताओं की रिटर्न की तारीख बढ़ी
कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट के दायरे में आने वाले करदाताओं को राहत दी है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई है। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 के तहत ऑडिट के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए यह समय सीमा लागू होगी। इसके साथ ही ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की निर्धारित तिथि भी 30 सितंबर से 21 अक्तूबर कर दी गई है। वरिष्ठ कर विशेषज्ञ संतोष गुप्ता ने बताया कि नई समय सीमा के बाद संबंधित करदाताओं को रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- ITR की आ गई नई डेडलाइन, इन टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर यह भी पढ़ें- ऑडिट रिपोर्ट, रिटर्न की समयसीमा बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.